राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 27 सितंबर का दिन


मेष: कैरियर में अवसर प्राप्त होंगे। जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क पूरा होने पर मन उत्साहित होगा।
शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण।

वृष: नये काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक काम बनते नजर आएंगे। समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।
शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व।

मिथुन: कांफिडेंस से महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। विरोधियों की सक्रियता बढ़ेगी। संपत्ति लेने की योजना बनेगी। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर।

कर्क: कार्यों में रुकावटें आएंगी। ठोस निर्णय लेना पड़ेगा। आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों वश पारिवारिक जीवन अशांत रहेगा।
शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम।

सिंह: काम में मन नहीं लगेगा। बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान होगा। परिजनो हेतु मन केंद्रित होगा। व्यस्तता रहेगी। जरूरी कार्य पूरा करेंगे।
शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व।

कन्या: पारिवारिक समस्याएं आएंगी। दांपत्य में मधुरता रहेगी। कार्य में सहयोग मिलेगा। नए आय के स्रोत मिलेंगे। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाएंगे।
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर।

तुला: स्वास्थ्य परेशान करेगा। गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन का स्वास्थ्य से परेशान करेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। बड़ा लाभ होगा।
शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व।

वृश्चिक: स्वभाव खराब रहेगा। रचनात्मक योजनाएं असफल होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति हेतु उलझन बढ़ेगी।
शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण।

धनु: प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। दांपत्य सुखमय रहेगा। पुरानी घटनाएं मानसिक रूप से परेशान करेंगी। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।
शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व।

मकर: पार्टनर रोगग्रस्त होगा। आंखें मूंद कर कार्य न करें। प्रेम संबंधों में मतभेद होगा। शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकार कर आपसी संबंध सुधारें।
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम।

कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में सिद्धि मिलेगी। मन विचारों से ग्रस्त रहेगा। सृजनात्मक विचारों का लाभ उठाएं। पैंडिंग वर्क समय अनुकूल पूरा होगा।
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम।

मीन: नकारात्मक विचार त्याग दें। क्षमताएं निखरेंगी। मनसूबे कामयाब होंगे। लंबित कार्य जल्द निपटेंगे। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।
शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व।

पढ़े : 
Love Life और Sex Life सुधारेंगे ये वास्तु टिप्स
आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष
घर-परिवार में चल रही समस्याओं का होगा अंत, करें ये अचूक उपाय

Post a Comment

أحدث أقدم