नहाते समय लड़कियां करती हैं ये गलतियां


नहाते समय अक्सर हम छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं और इसकी वजह से हमारी स्किन ही नहीं बल्कि शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचता है। इस मामले में सबसे अधिक समस्याओं का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान आपको नहाते समय रखना चाहिए।

यह भी पढ़े : क्या आप भी करते हैं नहाते समय ये गन्दी हरकत..

लड़कियां अक्सर मौसम के हिसाब से ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल करती हैं, जो कि उनके लिए सही नहीं है। इससे स्किन के टिश्यूज को नुकसान पहुंचता है और स्किन सुन्न पड़ सकती है। ज्यादा देर तक शावर लेना भी ठीक नहीं माना जाता क्योंकि इससे त्वचा की नमी कम होने लगती है और त्वचा रूखी व बेजान हो जाती है। सूखी त्वचा अक्सर लड़कियों के लिए एक समस्या की तरह होती है।

लड़कियां साबुन की जगह अक्सर स्क्रबर का इस्तेमाल करती हैं जिसे वे बाथरूम में ही छोड़ देती हैं। इस वजह से उसमें बैक्टेरिया पनपने लगते हैं और यह त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। लड़कियों को गोरा रंग बहुत पसंद होता है, जिसकी वजह से वह ज्यादा स्क्रब करती हैं। इसकी वजह से त्वचा छिल सकती है और इससे संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है।

यह भी पढ़े : नहाते समय लगभग हर लड़की सोचती है ये बातें.....

अच्छे बाल किसे पसंद नहीं होते? पर इसके लिए रोजाना शैम्पू करना सहीं नहीं माना जाता। इसे बाल ड्राय होकर सफेद होने लगते हैं। एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाने को भी गलत माना जाता है क्योंकि एक्सरसाइज के बाद बॉडी गर्म हो जाती है और तुरंत नहाने से सर्दी और जुकाम की समस्या हो सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم