BSNL का धमाका ऑफर, एक रुपए से भी कम में मिलेगा 1जीबी डेटा


जियो के बाद बीएसएनएल लाया बंपर ऑफर। बीएसएनएल कंपनी अपनी खोयी हुई छवि को वापस लाने और मार्केट में अपने बिगड़े हुए वर्चस्व को सुधारने में जुटी है जिसके तहत कंपनी ने पहले तो रात लैंडलाइन यूजर्स को रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक फ्री कॉलिंग मुहैया कराई। 

यह भी पढ़े : अब एयरटेल भी दे रहा है 51 रु. में 1जीबी 4जी डाटा

उसके बाद इसमें इजाफा करते हुए हर रविवार 24 घंटे फ्री कॉलिंग भी देना शुरू कर दिया और अब एक महीने में 300 जीबी तक डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए डेटा लागत एक रुपये प्रति जीबी से भी कम करने का नया ओफर दिया है।

कंपनी के अनुसार नौ सितंबर को ‘बी बी 249’ प्लान पेश करेगी। जिसमें ग्राहकों को डेटा लिमिट की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और वो 2 एमबीपीएस की स्पीड से जितना मर्ज़ी ब्रॉडबैंड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े : ये वेबसाइट घर बैठे कराती हैं रोजाना हजारों की कमाई....

कंपनी के अनुसार, ‘अगर ग्राहक इस प्लान को लगातार एक महीने इस्तेमाल करते हैं तो वे 249 रुपये में 300 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से प्रति जीबी डेटा डाउनलोड की कीमत एक रुपये प्रति जीबी से भी कम रहेगी।’

Post a Comment

أحدث أقدم