ये भी पढ़े : सुबह उठते ही करें ये 5 काम जिससे बन जाएं आपके सारे बिगड़े काम।
1. ऋण या उधार :- ऋण या उधार लिया गया पैसा किसी भी स्थिति में सही समय पर पूरा लौटा देना चाहिए। यदि ऋण पूरा नहीं उतारा जाता है तो वह पुन: ब्याज के कारण बढ़ने लगता है। उधार लिए गए धन के कारण रिश्तों में दरार पड़ सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए ऋण का शत-प्रतिशत निपटारा जल्दी से जल्दी कर देना चाहिए।
2. बीमारी :- यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो उसे दवाइयों से और आवश्यक परहेज से बीमारी को जड़ से मिटा देना चाहिए। जो लोग पूरी तरह स्वस्थ न होते हुए भी दवाइयां लेना बंद कर देते हैं, वे भविष्य में और अधिक बीमार हो सकते हैं। पुन: लौटकर आने वाली बीमारियां और अधिक खतरनाक हो सकती है।
3. आग :- यदि कहीं आग लग रही है तो आग को भी पूरी तरह बुझा देना चाहिए। यदि छोटी सी चिंगारी भी रह गई तो वह पुन: बड़ी आग में बदल सकती है। इससे जान और माल को नुकसान पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़े : पर्स में नहीं रखें यह चीजें बढ़ती है ध्ान की परेशानी

एक टिप्पणी भेजें