वृषभ (Taurus): आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा साथ मिलेगा और कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी।
मिथुन (Gemini): नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा साथ प्राप्त होगा।
यह भी पढ़े : यदि जेब रहती हैं खाली तो करें ये आसान से उपाय फिर देखे कमाल
कर्क (cancer): आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएं रहेंगी। आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।
सिंह (Leo): आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को करने के लिए त्वरित फैसला ले लेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या (Virgo): आज आपके अहम को कोई चोट न पहुंचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखे। शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है।
यह भी पढ़े : जानिए चेहरे का कौन सा तिल चमकायें गा आपकी किस्मत...
तुला (Libra): आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा।
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करना आज सरल होगा। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
धनु (Saggitarius): आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रूप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी। मानसिक रूप से भी चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी। व्यावसायिक रूप से विघ्न आ सकते हैं।
यह भी पढ़े : सोते समय तकिये के नीचे रखें यह 5 चीज होंगे विशेष फायदे...
मकर (capricorn): आज आपके लिए आकस्मिक खर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिए। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा।
कुंभ(Aquarius): आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ मनोबल के साथ और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाएं अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र-परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा।
मीन(Pisces): आज का दिन शुभफलदायी है। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्द्धियों से विजय प्राप्त होगी।

एक टिप्पणी भेजें