राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 30 अगस्त का दिन


मेष: कैरियर में अवसर प्राप्त होंगे। मन नियंत्रित कर दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा। 
शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम।

वृष: काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक काम बनते नजर आएंगे। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम।

मिथुन: कांफिडेंस से महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। विरोधियों की सक्रियता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व।

यह भी पढ़े : शास्त्रों के अनुसार खराब किस्मत दस्तक देती है इन चीजों के गुमने से...

कर्क: कार्यों में रुकावटें आएंगी। ठोस निर्णय लेना पड़ेगा। आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।
शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व।

सिंह: काम में मन लगेगा। बुद्धिमत्ता से समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक एकता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। धनार्जन के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व।

कन्या: पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। पार्टनर से मधुरता बनेगी। काम में सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। भविष्य हेतु योजनाएं बनाएंगे। 
शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व।

यह भी पढ़े : धन और स्वास्थ्य की हानि से बचने के लिए न करें यह काम...

तुला: स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी होगी। गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य सफलता से उत्साहित होंगे। रोजगार में लाभ होगा। 
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम।

वृश्चिक: स्वभाव में नीरसता रहेगी। रचनात्मक योजनाओं निरर्थक रहेंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति की बातों से उलझन पैदा होगी। 
शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम।

धनु: प्रॉपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से परेशानी होगी। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर।

यह भी पढ़े : काम की सफलता के लिए घर से निकलने से पहले करें ये काम

मकर: पार्टनर रोगग्रस्त होगा। आंखें मूंद कर कार्य न करें। संबंधों में मतभेद होगा। पूर्वानुमान से शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकारकर संबंधों में क्षमा याचक बनें।
शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व।

कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। मन विचारों से ग्रस्त रहेगा। सृजनात्मक विचारों का लाभ उठाएं। पैंडिंग वर्क समय अनुकूल पूरा होगा।
शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व।

मीन: नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। मनसूबे कामयाब होंगे। समय पर कार्य पूरे होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर।

Post a Comment

أحدث أقدم