यह भी पढ़े : धन और स्वास्थ्य की हानि से बचने के लिए न करें यह काम...
1. शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उपासक को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।
2. शुक्रवार को शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं। लेकिन दीपक जलाते वक्त बत्ती में रुई की जगह लाल धागे का उपयोग करें।
3. इस दिन दान देने का भी विशेष महत्व है इसलिए इस दिन जितना हो सके गरीबों को दान करें। सफेद रंग की वस्तु या खाद्य पदार्थ का दान और भी शुभ माना जाता है।
4. इसके अलावा शुक्रवार को 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं और पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
5. शुक्रवार के दिन श्रीयंत्र का गाय के दूध से अभिषेक करें और अभिषेक किए हुए जल को पूरे घर में छीटें तो धन लाभ होने लगेगा।
यह भी पढ़े : वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में नहीं होनी चाहिए यह दस चीजें

إرسال تعليق