शकुन और अपशकुन की मान्यता हमारे यहां काफी पुराने समय से है। दैनिक जीवन में घटने वाली कुछ घटनाएं जैसे सुबह घर से ही निकलते गाय को देखना , किसी काम से जाने से पहले छींक हो जाना या बिल्लियों का रास्ता काट जाना, आदि ये कुछ घटनाएं है जिनका होना अपशकुन या शकुन माना जाता है। लेकिन बिल्ली का रास्ता काटना अपशकुन क्यों माना जाता है? ये बहुत कम लोग जानते है।
यह भी पढ़े : ये 6 काम बदल सकते हैं आपका भाग्य
यदि दो बिल्लियां लड़ रही हों तो माना जाता है कि घर में कलह उत्पन्न होने वाला है। बिल्लियों का रोना घर में किसी के मरने की पूर्व सूचना देता है। साथ ही राहु की सवारी बिल्ला है। राहु एक अशुभ ग्रह है, जो सामान्यत: अच्छा प्रभाव नहीं देता है। राहु अगर किसी की कुंडली में ठीक नहीं हो तो उसे अक्सर चोट लगने का डर रहता है और वो व्यक्ति हमेशा परेशानियों से घिरा रहता है। इस कारण ऐसा माना जाता है कि अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो आपको सफर में चोट लगने या कुछ नुकसान होने की आशंका रहती है।
इसका मतलब यह है कि बिल्ली पूर्णत: अशुभ का सूचक है। इसके पीछे कारण यह भी माना जाता है कि बिल्ली को पूर्वाभास शक्ति होती है। इसलिए बिल्लियों को किसी भी अशुभ घटना का पहले ही आभास हो जाता है और वह उसके प्रति सचेत करने के लिए ही रास्ता काटती है। इसलिए अब जब भी बिल्ली आपका रास्ता काटे तो ये सोचकर कुछ देर जरूर रूक जाएं की बिल्ली का रास्ता काटकर आपको किसी अपशकुन के होने की सूचना दे रही है।
यह भी पढ़े : जानिए यहां क्यों निकल देते है लड़कियों के प्राइवेट पार्ट का एक हिस्सा

إرسال تعليق