यहाँ व्हॉट्सऐप पर लगा प्रतिबंध...


व्हॉट्सऐप प्रशंसकों को एक बार फिर ब्राजील में देशव्यापी प्रतिबंध का सामना करना पड़ रहा है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप पर ब्राजील में एक जज ने रोक लगा दी है। अदालत ने कहा है कि एक पुलिस जांच में यूजर डाटा उपलब्ध नहीं कराने पर यह कदम उठाया गया है।  

यह भी पढ़े : मात्र 600 रूपए में बनाए होम मेड एयर कंडीशनर

हालांकि अभी यह तय नहीं है कि कितनी देर तक ऐप को सेंसरशिप का सामना करना पड़ेगा, लेकिन यह प्रतिबंध अगस्त 8 ओलंपिक खेलों के शुरू होने तक बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले भी बार ब्राजील में व्हॉट्सऐप अदालती लड़ाई लड़ चुका है। कंपनी ने पुलिस को एक्सेस देने से इन्कार किया जिससे अदालत के साथ उसका टकराव बढ़ा है।

अदालत ने 19 पृष्ठों के अपने फैसले में कहा है कि ब्राजील के टेलीफोन ऑपरेटर तत्काल प्रभाव से व्हॉट्सऐप सेवाओं को बंद कर दें। अदालत ने कहा है कि आदेश का पालन नहीं होने पर फेसबुक कंपनी को रोजाना 15,265 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.25 लाख रुपये) जुर्माना भरना होगा।

यह भी पढ़े : ये है 'कॉन्डम ऑफ द फ्यूचर', जाने इसकी खास बातें...

Post a Comment

أحدث أقدم