यह भी पढ़े : यहां लड़कियां 13 साल की उम्र में बना लेती हैं यौन संबंध
फोटोग्राफर तारिक जैदी ने हाल ही में सूडान देश में रहने वाली मुंदरी जनजाति के लोगों का एक नया चेहरा पूरी दुनिया के सामने पेश किया। जिसमें एक बड़ी अजीबोगरीब बात देखने को मिली है। यहां पर इस जनजाति के लोग जानवरों को अपने बच्चों से ज्यादा प्यार करते हैं।
मुंदरी जाति के लोग उनकी सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े कदम उठा लेते हैं। वहीं जानवरों में वे सबसे ज्यादा प्यार व महत्व गायों को देते हैं। यहां पर लोग गायों की दिन रात सेवा करते हैं। इनका मानना होता है कि गाय के दूध से लेकर मूत्र तक में अनेक गुण हैं।
यह भी पढ़े : विचित्र! स्वीमिंग पूल में नहाने से प्रेग्नेंट हुई 16 लड़कियां…
यहां लोग अपनी कीमती गायों के साथ रात में सोते भी हैं। वह उनसे महज 6-7 फुट की दूरी पर अपनी रात बिताते हैं। फोटोग्राफर को यहां पर लोग गाय के दूध का सीधे सेवन करते भी मिले हैं। इतना ही नहीं यहां पर लोग गो-मूत्र के गुणों का लाभ लेते हुए भी देखे गए।
गो-मूत्र में पाया जाने वाला अमोनिया बालों को लाल कर देता है। जिससे लोग इससे अपने बालों को धोते दिखाई दिए। यहां पर लोग रात को गायों को मिट्टी लगाते हैं। उनका मानना है कि इससे गायों को किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होता है। यहां गायें दहेज में भी दी जाती हैं।
यह भी पढ़े : जानिए, क्यों एक बेटी ने कराया अपने ही पिता को स्तनपान?

إرسال تعليق