आपके गाल बताते है आपकी आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि


समुद्रशास्‍त्र में बताया गया है क‌ि व्यक्त‌ि के गालों को देखकर भी उनके बारे में कई बातें जान सकते हैं। खासतौर पर क‌िसी व्यक्त‌ि की आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि जाननी हो तो सबसे आसान तरीका है व्यक्त‌ि के गालों को गौर से देख‌िए आपको इसका अंदाजा खुद लग जाएगा। आप अपने बारे में भी जानना चाहते हैं तो आइने में अपने गालों को गौर से देख‌िए।

यह भी पढ़े : चाहते है किस्मत चमकाना, तो घर लाएं यह चीजें...
  • समुद्रशास्‍त्र के अनुसार ज‌िन पुरुषों के गाल फूले होते हैं वह सुखी संपन्न होते हैं। मांसल और गोल गालों वाली स्‍त्री गृहलक्ष्मी के समान होती है। यह अपने घर को उन्नत‌ि की ओर ले जाती है।
  • पुरुषों के मांसल गाल उनकी संपन्नता को तो दर्शाते ही हैं बल्क‌ि यह भी बताते हैं क‌ि व्यक्त‌ि खाने-पीने और भोग-व‌िलास का शौकीन होगा। स्‍त्र‌ियों के मामले में भी पुष्ट और मांसल गालों को शुभ माना गया है।
  • ज‌िन पुरूषों के गाल स‌िंह के समान यानी काफी उभरे हुए होते हैं वह बहुत ही धनवान होते हैं। इनका जीवन एक राजा के समान सुखमय होता है।
  • ज‌िन स्‍त्र‌ियों के गालों में गड्डे पड़ते हों वह बहुत ही शौकीन होते हैं। इनमें धनवान बनने की तीव्र इच्छा होती है। इस तरह गालों वाले स्‍त्री पुरुष काफी रोमांट‌िक होते हैं।
  • गालों का च‌िपका हुआ होना शुभ नहीं माना जाता है। स्‍त्री हों या पुरुष च‌िपके गाल यानी मांस रह‌ित गालों वाले व्यक्त‌ि धन संबंधी मामलों में कष्ट पाते हैं।
यह भी पढ़े : इन 7 जगहों पर जल्दी मिलते है प्यार करने वाला पार्टनर!

Post a Comment

أحدث أقدم