राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 10 जुलाई का दिन


मेष-फेस्टिव सीजन महत्वपूर्ण पड़ाव पर है। आंशिक चूक भी लाभ प्रभावित कर सकती है। खर्च पर ध्यान दें। अफवाहों एवं अतार्किक प्रलोभनों से दूर रहें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे।

वृष- राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन- आशा-निराश के भाव मन में रहेंगे। संपत्ति के रख-रखाव में खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़े : उंगलियों की लंबाई बताती है वर्तमान और भविष्य की कुछ बाते

कर्क- अनुकूलन और सहजता नवीन प्रयोगों और विचारों को बढ़ाएंगे। अनोखी कोशिशों में सफल रहेंगे। साहस एवं अनुशासन बढ़ेगा। पहल करने में आगे रहेंगे। दिन श्रेष्ठ।

सिंह- परिस्थितियों से बेहतर तालमेल रख पाए तो निश्चित उम्मीद से अच्छा कर पाएंगे। वाणी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। परिजनों की सलाह और सहयोग का सम्मान करें।

कन्या- संतान से सुखद समाचार मिलेगा। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार संभव है।

यह भी पढ़े : आजमाएं यह वास्तु उपाय खूब चमकेगा आपका व्यसाय

तुला- परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। सबके साथ स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। मन-बुद्धि को बल मिलेगा। उत्साह और जोश बढ़ेगा। संकीर्णता और पूर्वाग्रह से बचें।

वृश्चिक- क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

धनु- आत्म संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़े : गालों का रंग खोलता है लड़कियों के चरित्र का राज

मकर- सहजता से कार्यगति बेहतर बनाए रखें। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। बाधाएं स्वतः दूर होती जाएंगी। गरिमा एवं गोपनीयता का ख्याल रखें। अपने सहयोगी रहेंगे।

कुंभ- निजी जीवन में सुख सौख्य एवं सामंजस्य को बढ़ावा मिलेगा। समझौतेवादी प्रवृत्ति रहेगी। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तम फलकारक।

मीन- फेस्टिव सीजन के उत्साह को आप और बढ़ाने में सफल होंगे। मित्रों में चर्चा में रहेंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم