स्विमिंग के वक़्त ली गई तस्वीरों में दिखा भूत...!


आत्मा और परमात्मा की कई कहानियां और चमत्कार तो आपने जरूर सुने होंगे। शायद कुछ विशेष अपने जीवन में अनुभव भी किया हो. हालांकि ऐसी बातें कई बार भ्रम और हकीकत के बीच की किसी लकीर पर आ टिकती हैं और समझ नहीं आता कि क्या मानें, क्या ना मानें। लेकिन हिंदू धर्मग्रंथों और मान्यताओं में तो आत्मा और परमात्मा के होने पर पूरी तरह से विश्वास किया गया है।

यह भी पढ़े : रहस्यमयी डॉल्स आइलैंड – जहा पर हर तरफ लटकी है डरावनी डॉल्स

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले किम डेविडसन ने कुछ दिनों पहले अपनी दोस्त जेसी लू और उनके बच्‍चों के साथ स्विमिंग की तस्वीरों को फेसबुक पर डाला। वो ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड के लॉकयर नदी में स्विमिंग करने गए थे। लेकिन फेसबुक पर तस्वीर को छोड़ जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो था उसमें दिखती भूतिया सी चीज। उस तस्वीर में इन जिंदा लोगों के बीच एक बच्ची को डूबते हुए देखा जा सकता है। वो किसी नन्ही बच्ची का कंकाल दिख रहा है जो डूब रहा है और लोगों से बचाए जाने के गुहार लगा रहा है।

तस्वीर में दिखने वाली वो बच्‍ची कौन है ये तो पता नहीं चल सका। लेकिन किम ने ये जरूर बताया कि उन्हें नदी में तैरते हुए इस रूहानी ताकत की हरकतें महसूस हो रहीं थीं। उन्हें लगा कि नदी में उनके पैर कोई नीचे से खींच रहा है और ऐसा अहसास हो रहा था कि कोई ना कोई चीज वहां है जरूर। जांच के बाद पता चला कि ये अजीबोगरीब सी दिखती हुई चीज असल में उस बच्ची से काफी मिलती-जुलती है जो 100 सालों पहले यहां डूबी थी।

यह भी पढ़े : जानिए सेक्स के दौरान महिलाएं सबसे ज्यादा क्या पसंद करती हैं

Post a Comment

أحدث أقدم