जानिए आपकी राशी के हिसाब से कौन से बिज़नस में होगा आपको फायदा


यदि आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या करने जा रहे हैं, तो इसमें आपकी राशि काफी मददगार हो सकती है। ज्‍योतिष विज्ञान के अनुसार, बिजनेस या ट्रेड की सफलता में राशि का काफी अहम रोल होता है। यदि राशि को ध्‍यान में रखकर बिजनेस शुरू किया जाए, तो उसमें सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। हम बता रहे हैं राशि के हिसाब से कौन-सा बिजनेस करना बेहतर है

1. मेष
मेष राशि के लोगों को गणित, फिजिक्‍स, अकाउंट आदि विषयों में अधिक सफलता मिलती है। उन्‍हें सेना, आर्किटेक्ट, अस्त्र, शस्त्र, वास्तुशास्त्र में कैरियर या इनसे जुड़े सेक्‍टर में बिजनेस करना चाहिए। इनमें सफलता की अधिक संभावना रहती है। मंगल के साथ सूर्य की युति हो तो सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलती है। अधिक सफलता के लिए लाल वस्त्र पहनना चाहिए। मसूर दाल का दान करना चाहिए।

2. वृषभ
वृषभ राशि के लोग कला प्रेमी होते हैं। ये लोग एक्‍टर, सिंगर, ऑटो सेलर, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट सेलर, नाट्य कला, म्‍यूजिक के विशारद एवं कॉमर्स, ऑर्ट, पेंटिंग जिओलॉजी के विषय सफलता प्राप्त करने वाले होते हैं। इस राशि के लोगों को इन्‍हीं क्षेत्रों से जुड़े बिजनेस या ट्रेड में कदम बढ़ाने चाहिए। सफलता की संभावना अधिक रहती है। इस राशि का स्‍वामी शुक्र होता है, जो वस्त्र एवं किराना बिजनेस में भी सफलता दिलाता है। अत्यधिक सफलता के लिए इस राशि के लोगों को सफेद वस्त्र पहनना चाहिए।

3. मिथुन
इस राशि के लोग अध्यापक, प्रध्यापक, कवि, गीतकार, संगीतकार, प्रवचनकर्ता, ज्योतिषी, गणित, केमिस्ट्री, जिओलॉजी, अकाउंट, होटल मैनेजमेंट, मैनेजमेंट, फाइनेंस, बैंकिंग के विषय चुन सकते हैं। इस राशि के लोग इस क्षेत्र में बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अधिक सफलता के लिए मिथुन राशि के लोगों को हरे वस्त्र पहनना, मूंग की दाल का सेवन एवं दान करना चाहिए। सूर्य का पूजन सर्वश्रेष्ठ है।

4. कर्क
इन लोगों के लिए जलीय वस्तु, शक्‍कर, चावल, चांदी, टीचिंग, वस्त्र, स्त्रियों के वस्त्र, रेशम, सौंदर्य सामग्री, रंग, उपकरण मरम्मत करना, कॉमर्स, ऑर्ट, जिओलॉजी, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर के विषयों को चयन करना उचित होता है। इनमें नौकरी या इससे जुड़े बिजनेस इस राशि वालों के लिए उपयुक्‍त हैं। अत्यधिक सफलता के लिए सफेद वस्त्र पहनें, शिव एवं नारायण को चावल का भोग लगाएं एवं चावल का सेवन करें।
यह भी पढ़े : इस योगासन से लाइफ में नहीं होगी डायबीटिज, साथ ही डायबीटिज की छुट्टी!

5. सिंह
इस राशि के लोग प्रतिभाशाली होते हैं और इनके करीब-करीब सभी बिजनेस में सफल होने की संभावना रहती है। इस राशि के लोग एडवाइजर, ज्योतिष, इंजीनियर, चिकित्सक, वैज्ञानिक, सेना में ज्‍यादा सफल होते हैं। ये अच्‍छे मैनेजर होते हैं। इनके लिए सभी बिजनेस-विषय अनुकूल हैं। कॉमर्स, अकाउंट, कानून में अधिक सफलता की संभावना रहती है। अत्यधिक सफलता के लिए आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें एवं लाल वस्त्र पहनें।

6. कन्या
इस राशि के लोग एजुकेशन, टीचिंग, लेखन, एक्टिंग, म्‍यूजिक के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। इनके लिए जिओलॉजी, फिजिक्‍स, केमिस्ट्री, गणित, अकाउंट के विषय अनुकूल हैं। अत्यधिक सफलता के लिए हरे वस्त्र पहनें। गणेशजी का पूजन करना लाभदायक होता है।

7. तुला
इस राशि के लोगों को एक्टिंग, म्‍यूजिक, सेना, मैनेजमेंट, ज्यूडिशियरी, बैंक, इन्‍श्‍योरेंस, फाइनेंस, मशीनरी, कंप्यूटर के क्षेत्र में रोजगार या बिजनेस आजमाना चाहिए। कॉमर्स, इकोनॉमिक्‍स, वनस्पति शास्त्र, गणित के विषयों का चयन करना शुभ होता हैं। अत्यधिक सफलता के लिए नीले वस्त्र पहनें एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें।

8. वृश्चिक
इन लोगों के लिए सेना, शस्त्र संबंधी कार्य, पुलिस, डिफेंस, ज्यूडिशियरी, क्रिमिनल लायर, सोशल सर्विस, राजनीति के क्षेत्र सफलता दिलाने वाले होते हैं। फिजिक्‍स, गणित, कानून, अकाउंट, राजनीति शास्त्र, होटल मैनेजमेंट, हृयूमन रिसोर्स के विषय इनके लिए लाभदायक होते हैं। इनसे जुड़े बिजनेस भी इनके लिए उपयुक्‍त होते हैं। बेहतर सफलता के लिए लाल वस्त्र पहनें या साथ में रखें एवं हनुमानजी को पूजन अर्चन करें।
यह भी पढ़े : वायरल हुई दो लिंग वाले आदमी की अनोखी कहानी

9. धनु
इस राशि के लोगों को नाट्य, ललित कला, गोल्‍ड-सिल्‍वर बिजनेस, किराना, सोशल सर्विस, अध्यात्म गुरु, मैनेजर, होटल, स्‍कूल संचालन के क्षेत्र में सफलता मिलती है। साइंस, गणित, कॉमर्स, अकाउंट एवं सभी विषय अनुकूल होते हैं। बेहतर सफलता के लिए पीले वस्त्र पहनें एवं अपने गुरु के सम्मान के साथ गुरु मंत्र का जाप करें।

10 . मकर
ये लोग मशीनरी, रिपेयरिंग, कम्‍प्‍यूटर, सिविल इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वास्तु विज्ञानी, गुप्त विद्याओं के जानकार, वैज्ञानिक, अच्छे रिसर्चर होते हैं। इनके लिए गणित, फिजिक्‍स, केेमिस्‍ट्री, संस्कृत भाषा, अकाउंट, मैनेजमेंट संबंधी विषय हितकर होते हैं। अत्यधिक सफलता के लिए काले वस्त्र पहनें एवं हनुमानजी को पूजन करें।

11. कुंभ
इस राशि के कार्य क्षेत्र बहुत कुछ मकर राशि से मिलते-जुलते हैं। क्योंकि, दोनों ही राशि का स्वामी शनि है। इसके अलावा सेना, टेक्निकल, मेडिसिन के क्षेत्र भी सफलता दिलाने वाले होते हैं। वनस्पति शास्त्र, गणित, फार्मा, इलेक्ट्रिक के विषय हितकर होते हैं। बेहतरीन सफलता के लिए काले वस्त्र पहनें एवं दुर्गा एवं हनुमानजी को पूजन करें।

12. मीन
इन लोगों को अध्यात्म, मेटल विक्रेता, व्‍हीकल, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट के सेलर, गुप्तचर विभाग, फायर सर्विस, ज्यूडिशियरी में सफलता मिलती हैं। गणित, साइंस एवं कॉमर्स के सभी विषय तकनीकी विषय भी लाभकारी होते हैं। अत्यधिक सफलता के लिए पीले वस्त्र पहनें एवं शिव का पूजन करें।
यह भी पढ़े : सेक्स के दौरान लड़कियों को यहाँ मार खाने से आता है बहुत मज़ा

Post a Comment

أحدث أقدم