जब रोज सुबह होने लगे ऐसी बातें तो समझ लें बदलने वाली है किस्मत


किसी भी व्यक्ति की पैसों से जुड़ी इच्छाएं कब पूरी होंगी, महालक्ष्मी की कृपा कब मिलेगी, यह जानने के लिए ज्योतिष में कुछ संकेत बताए गए हैं। मान्यता है कि जब भी ये संकेत मिलते हैं तो समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति को लक्ष्मी की कृपा मिलने वाली है और पैसों की परेशानियां दूर होने वाली हैं।जानिए लक्ष्मी कृपा से जुड़े 15 शुभ संकेत…

1. सुबह उठते ही शंख, मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो यह बहुत शुभ होता है।
2. यदि जागते ही हमारी पहली नजर दही या दूध से भरे बर्तन पर पड़े तो इसे भी शुभ संकेत समझा जाता है।
3. यदि किसी व्यक्ति को सुबह-सुबह गन्ना दिखाई दे तो निकट भविष्य में उसे धन संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है।
4. यदि किसी व्यक्ति के सपनों में बार-बार पानी, हरियाली, लक्ष्मीजी का वाहन उल्लू दिखाई देने लगे तो समझ लेना चाहिए कि निकट भविष्य में लक्ष्मी कृपा से धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

यह भी पढ़े : इस इच्छा को दबाने के लिए पेट के बल सोती हैं लड़कियां...

5. यदि हम किसी आवश्यक काम के लिए जा रहे हैं और रास्ते में लाल साड़ी में पूरे सोलह श्रृंगार किए हुए कोई स्त्री दिख जाए तो यह भी महालक्ष्मी की कृपा का इशारा ही है। ऐसा होने पर उस दिन कार्यों में सफलता मिलने की संभावनाएं काफी अधिक रहती है।
6. नारियल, शंख, मोर, हंस, फूल आदि चीजें सुबह-सुबह दिखती हैं तो बहुत शुभ होता है।
7. सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा के लिए तय किए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार को महालक्ष्मी की पूजा करने पर विशेष कृपा मिलती है। इस दिन यदि कोई कन्या आपको सिक्का दे तो यह शुभ संकेत है। ऐसा होने पर समझ लेना चाहिए निकट भविष्य में धन लाभ होने वाला है।
8. यदि घर से निकलते ही गाय दिखाई दे तो यह शुभ संकेत है। गाय सफेद हो तो बहुत शुभ होता है।
9. यदि किसी व्यक्ति के सपने में सफेद सांप, सोने के जैसा सांप दिखाई देने लगे तो यह भी महालक्ष्मी की कृपा का इशारा है। ऐसा होने पर निकट भविष्य में कोई विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है।

यह भी पढ़े : महिलाओं से ये 5 बातें सुनने को बेताब रहते हैं पुरुष!

10. यदि कहीं आते-जाते समय कोई सफेद सांप दिखे तो यह शुभ संकेत है।
11. जब आपके आपके घर या ऑफिस में अचानक उल्लू आ जाए तो समझ लेना चाहिए कि आपको भविष्य में कोई बड़ा लाभ होने वाला है। शास्त्रों के अनुसार महालक्ष्मी का वाहन उल्लू है, इसीलिए यह घर में आए तो शुभ होता है।
12. किसी भी शुक्रवार को घर से बाहर निकलते ही कोई छोटी कन्या पानी से भरा हुआ कलश (मटका) उठाए दिखे तो यह शुभ संकेत है। कलश भरा होगा तो भविष्य में धन लाभ मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। यदि कलश खाली होगा तो धन संबंधी कार्यों में सावधानी रखनी चाहिए।
13. यात्रा पर जाते समय सीधे हाथ की ओर सांप, बंदर, कुत्ता या कोई पक्षी दिखाई दे तो यह शुभ शकुन होता है। यात्रा मंगलमय रहती है।
14. घर से निकलते ही कोई स्त्री लाल साड़ी और सोलह श्रृंगार किए हुए दिखाई देती है तो यह बहुत ही शुभ शकुन होता है। 
15. यदि घर से निकलते ही कोई सफाईकर्मी दिखाई दे तो यह भी शुभ शकुन होता है।

यह भी पढ़े : क्या शारीरिक सम्बंध बनाने से लड़कियों के हिप्स बड़े हो जाते हैं ?

Post a Comment

أحدث أقدم