यह भी पढ़े : शास्त्रानुसार सुबह-सुबह नहीं करने चाहिए ये 5 काम
उदाहरण के लिए प्रत्येक दिन डेढ़ घंटे राहू काल का समय होता है। इस समय के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। अन्यथा उस कार्य में निश्चित रूप से हानि होती है। परन्तु जो काम इस समय से पूर्व ही शुरु हो चुका है उसे बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। जानिए किस वार को कब राहूकाल होता है।
सोमवार - प्रातः 7.30 बजे से 9.00 बजे तक
मंगलवार - दोपहर 3.00 बजे से 4.30 बजे तक
बुधवार - दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक
गुरुवार - दोपहर 1.30 बजे से 3.00 बजे तक
शुक्रवार - प्रातः 10.30 बजे से 12.00 बजे तक
शनिवार - प्रातः 9.00 बजे से 10.30 बजे तक
रविवार - सायंकाल 4.30 बजे से 6.00 बजे तक
यह भी पढ़े : अपनाएं ये उपाय जिनसे पर्स रहेगा हमेशा मालामाल
- इसके साथ ही घर से निकलते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे कि हमारा प्रत्येक कार्य सफल हो। आइए जानते हैं कि यात्रा को सफल बनाने के लिए किस दिन घर से निकलते समय क्या करना चाहिए.
- सोमवार को यात्रा पर रवाना होने से पहले दर्पण में अपना मुंह देख लेना चाहिए। इससे जिस भी काम के लिए यात्रा पर निकल रहे हैं, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है।
- मंगलवार को घर से बाहर कदम रखने के पहले कुछ मीठा यथा गुड़ खाकर निकलना चाहिए।
- बुधवार को साबुत धनिया खाकर निकलना शुभ रहता है।
- गुरुवार को घर से बाहर कदम रखने के पहले थोड़ा सा जीरा मुंह में रख लेना चाहिए, इससे पूरा दिन अच्छा बीतता है
- शुक्रवार को मीठा दही खाकर घर से बाहर निकलना अत्यन्त शुभ रहता है।
- शनिवार को घर से निकलने के पहले अदरक के ताजा काटे हुए एक-दो टुकड़े मुंह में रखने से काम मे सफलना मिलने के अवसर बढ़ जाते हैं।
- रविवार को घर से निकलने के पहले घर से पान खाकर निकलना शुभ होता है।

إرسال تعليق