प्रेगनेंसी टेस्ट के बिना कैसे जाने गर्भावस्था के शुरुआती संकेत ?


गर्भधारण करने के साथ ही महिलाओं के शरीर से इसके संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। तथा अमूमन महिलाओं के शरीर में कुछ बदलाव होते हैं। पीरियड्स न आने पर प्रेगनेंसी टेस्ट से आप पुष्टि कर सकते हैं। पहले मासिक धर्म से ही कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अब हम जानते है कुछ लक्षण परन्तु ये हर महिला के साथ होना जरूरी नहीं है।

यह भी पढ़े : महिलाओं को जल्दी उत्तेजित करने का तरीका

1. सबसे सामान्य और पहला संकेत है पीरियड्स का न आना। 

2. गर्भधारण के दौरान महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं जिससे उनके ब्रेस्ट में परिवर्तन होता है। इस दौरान ब्रेस्ट में हल्का दर्द, भारीपन और ब्रेस्ट कोमल होना महसूस हो सकता है।

3. गर्भकाल के प्रगति के साथ ही बार-बार पेशाब की शिकायत होती है।

4. गर्भाशय में भ्रूण बनने के साथ ही करीब हफ्ते भर बाद हल्का रक्तस्राव हो सकता है। इससे  बहुत सारी महिलाओं को ऐसा लगता है कि उनका मासिक धर्म शुरू होने वाला है मगर असल में यह गर्भवती होने का लक्षण हैं।

5. करीब एक महीने के बाद मिचली या उलटी की शिकायत होती हैं तो यह गर्भवती होने का लक्षण हैं।

6. गर्भावस्था के दौरान शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती। इस दौरान शरीर में पानी की मात्रा बढ़ने से अंगुलियों, पैर के अंगूठों, घुटनों और कोहनियों में सूजन महसूस हो सकती है।

7. गर्भावस्था में हार्मोनल बदलाव के कारण कोई विषेश चीज खाने की अधिक इच्छा होती है। 

8. भ्रूण जो धीरे धीरे विकसित हो रहा है उसे ऑक्सीजन की जरूरत होती है, जिसके कारण आपको ऑक्सीजन की कमी महसूस हो सकती है। इससे आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। 

9. ज्यादातर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अलग-अलग शरीर के अंगों में दर्द होता है। और साथ में ज्यादा थकान होती है। 

10. शारीरिक ताप सामान्य तापमान से ज्यादा होना गर्भवती होने का लक्षण हो सकता है।


यह भी पढ़े : हमबिस्तर होने से पूर्व महिलाएं ऐसे हो तैयार

Post a Comment

أحدث أقدم