यह भी पढ़े : बुधवार को करें ये विशेष उपाय कई परेशानियां होंगी दूर
धन लाभ के लिए :- किसी शनिवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद किसी पीपल के पेड़ से एक पत्ता तोड़ लाएं। उस पर सफेद चंदन से गायत्री मंत्र लिखें और उसकी पूजा करें। अब इस पत्ते को अपने कैश बॉक्स, गल्ला, तिजोरी या जहां आप पैसा रखते हैं, वहां इस प्रकार रखें कि यह किसी को दिखाई न दे। इस पीपल के पत्ते को हर शनिवार को बदलते रहें। इससे घर में सुख-शांति रहेगी और धन-संपत्ति बढ़ने को योग बनेंगे।
रूका हुआ पैसा पाने के लिए :- शुक्ल पक्ष के किसी सोमवार से यह उपाय शुरू कर लगातार 21 दिनों तक करें। सुबह जल्दी उठें। स्नान आदि कामों से निपटकर एक लौटे में साफ पानी लेकर उसमें 5 गुलाब के फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें और भगवान सूर्य से समस्या निराकरण के लिए प्रार्थना करें। शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
यह भी पढ़े : पुरुषों का सीना बताता है उनका ऐसा राज...!

إرسال تعليق