मनचला हो रहा है ये बन्दर महिला-बच्चियों को बना रहा है शिकार


जिला डूंगरपुर में महिलाएं और बच्चियां खौफ और असुरक्षा के माहौल में जी रही हैं। उनमें यह डर किसी किसी इंसान के कारण नहीं बल्कि एक शरारती बंदर की उत्पाती हरकतों के कारण बना है। यह बंदर महिलाओं के गाल और कान पर पंजा मारने, उन्हें गिरा देने, कपड़े फाड़ देने, साड़ी खींच ले जाने जैसी हरकतें कर चुका है।

यह भी पढ़े : लड़कियों के शरीर का यह हिस्‍सा सबसे पहले देखते हैं लड़के

 गांव में अब तक दर्जनों से ज्यादा महिला-बच्चियों को वह अपना शिकार बना चुका है। इन हालात से महिलाएं घर से निकलने से भी डर रही हैं। कई महिलाएं तो डंडा हाथ में लेकर घर से बाहर जा रही हैं। खास बात ये है कि ये बंदर महिला-बच्चियों के अलावा किसी आदमी पे हमला नहीं किया। 

इस संबंध में जानकारों का मानना है कि कई बार कई जानवरों में अचानक इस तरह के लक्षण आ जाते है कि वह व्यक्ति विशेष पर हमला करते हैं या एक विशेष तरह की ही हरकत करते हैं।

यह भी पढ़े : ब्रेस्ट से संबंधित फैक्ट शायद आपको अब तक मालूम न हों।

Post a Comment

أحدث أقدم