रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने शानदार पारी खेलते हुए सभी को प्रभावित किया। उथप्पा ने पहले 10 ओवर्स में धीमी शुरूआत की। फिर उसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के गेंदबाजों की धुनाई करनी शुरू कर दी। उथप्पा ने 88 रन बनाते हुए आईपीएल करियर में अपनी सबसे बड़ी पारी खेल दी। इस पारी के दौरान उथप्पा ने 50 गेंदों का सामना किया।
रुतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग के लिए उथप्पा ने धीमी शुरूआत की। पर पहले गायकवाड़ और फिर उसके बाद मोईन अली का विकेट गंवाने के बाद उथप्पा ने अपनी बल्लेबाजी का अंदाज बदला और छक्कों की बारिश कर दी। उथप्पा ने 50 गेंदों का सामना करते हुए बेंगलुरु के गेंदबाजों के खिलाफ 9 छक्के लगाए। वहीं इस दौरान उन्होंने पारी के दौरान सिर्फ 4 ही चौके लगाए।
रॉबिन उथप्पा की आईपीएल में सबसे बड़ी पारी
88 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई 2022
87 बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पुणे 2017
83* बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता 2014
80* बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता 2015
80 बनाम मुंबई इंडियंस, कटक 2014
इस मैच में उथप्पा का शिवम दुबे ने बखूबी साथ दिया। उथप्पा और दुबे के बीच तीसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी हुई। वहीं शिवम दुबे ने भी 95 रन धुआंधार पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाजों ने चेन्नई को स्कोर को 215 रन तक पहुंचाया।

إرسال تعليق