बिकिनी पहनकर समुद्र में मस्ती करती नजर आईं सनी लियोनी, देखिए एक्ट्रेस का हॉट अंदाज


बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीतना बखूबी जानती हैं। उनका सेक्सी लुक फैंस पर जादू कर देता है। फैंस उनकी हर एक नई झलक के लिए बेक़रार रहते हैं। तो वहीं सनी भी फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। वो आए दिन अपनी नई नई अदाएं दिखाती रहती हैं। वैसे सनी लियोनी इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। जहां से वो अपने अलग अलग रूप दिखा रही हैं। उन्होंने एक वीडियो अब शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोग उन्हें जलपरी बुला रहे हैं।

सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो मरून कलर की बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। उनका खूबसूरत अवतार देखते ही बन रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पानी से निकलकर बाहर आती दिखाई दे रही हैं। उनका ये अंदाज अब सबको बेहद पसंद आ रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी ने विक्रम भट्ट की वेब सीरीज अनामिका में नजर आएंगी। 10 एपिसोड के इस वेब शो में सनी पहली बार एक्शन करती दिखाई देंगी। जो एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।

Post a Comment

أحدث أقدم