निया शर्मा ने ब्लैक ब्रालेट में दिखाईं इतनी कातिलानाअदाएं, तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल


शो 'जमाई राजा' की एक्ट्रेस निया शर्मा ने फिर से अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सनसनी मचा दी है। एक ओर जहां एक्ट्रेस की बोल्डनेस की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर वे बेवजह ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार भी बन रही हैं। 


एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें नेटिजेंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वे ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही निया ने कैप्शन में 'नुक़सानदेह' लिखा है। साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का हॉर्ट इमोजी भी शेयर किया है।


निया ने इस आउटफिट से भी फैशन एक्सपर्ट को इंप्रेस किया है। एक्ट्रेस का फैशन सेंस गजब का है। निया फोटोज में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को यूजर काफी पसंद कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स निया की तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।


निया ने 2010 में शो 'काली - एक अग्निपरीक्षा' में सपोर्टिंग रोल निभाकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने 2011 में आए एक मल्टी-स्टारर शो 'बहनें' में भी एक और सपोर्टिंग रोल निभाया था।


निया स्टार प्लस के शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' में मानवी चौधरी के लीड रोल में नजर आई थीं। इसके बाद, निया तेजी से आगे बढ़ी थीं। वे जी टीवी के शो 'जमाई राजा' में रोशनी पटेल का रोल निभा रही हैं। एक्ट्रेस ने कलर्स टीवी के शो 'इश्क में मरजावां' में आरोही कश्यप और कलर्स टीवी के शो 'नागिन: भाग्य का जहरीला खेल' में नागिन बृंदा जैसे रोल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم