हर व्यक्ति की त्वचा अलग प्रकार की होती है। हर मौसम में स्किन टाइप बदल जाती है। ऐसे में किसी की स्किन को ठंड का मौसम सूट करता है तो कुछ को गर्मी का। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी स्किन हर मौसम में एक जैसी ही रहती है। त्वचा विशेषज्ञों के मुताबिक अधिकतर लोग ठंड के महीनों में ड्राय स्किन से परेशान होते हैं। वहीं, गर्मी में ऑयली और चिपचिपी त्वचा लोगों की परेशानी का कारण बनती हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों की त्वचा कहीं से शुष्क तो किसी तरफ से ऑयली भी रहती है। ऐसे में त्वचा की देखभाल करना अत्यधिक जरूरी हो जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि हेल्दी स्किन के लिए चेहरे को धोना बहुत आवश्यक है।
किस समय धोएं चेहरा: स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार लोगों को दिन भर में दो बार चेहरा धोना चाहिए। सुबह उठकर सबसे पहले फेसवॉश करने की सलाह दी जाती है और रात को सोने से पहले भी चेहरा धो लेना चाहिए। हालांकि, लोगों को अपने स्किन टाइप को ध्यान में रखते ही फेस वॉश करना चाहिए।
ऑयली स्किन: तैलीय त्वचा के लोगों को पिंपल्स का खतरा अधिक होता है। ऐसे में लोगों को उस तरह के माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए जो फोम बेस्ड हो और जिसमें क्लींजिंग जेल मौजूद हों। ऑयली स्किन के लोगों को सुबह सबसे पहले ठंडे पानी से चेहरा धोना चाहिए और फिर फेस वॉश लगाना चाहिए। अतिरिक्त सीबम से निजात पाने के लिए इन्हें दिन भर में 3 से 4 बार चेहरा धोना चाहिए। साथ ही, इसके बाद क्लींजिंग मिल्क व टोनर का उपयोग भी करना चाहिए।




إرسال تعليق