आपको ये जानना बहुत जरूरी है कि किसी की मृत्यु के बाद आधार कार्ड का क्या करना चाहिए

 
क्या आपने कभी सोचा है कि किसी की मृत्यु होने के बाद उसका सरकारी डॉक्यूमेंट्स आधार कार्ड का क्या इस्तेमाल रह जाता है। अगर आपके मन में भी ये ख्याल आया है तो आपको ये जानना बहुत जरूरी है कि किसी की मृत्यु के बाद आधार कार्ड का क्या करना चाहिए।

अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो मृत्यु के बाद आधार कार्ड को रद्द करने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में ये परिवार की जिम्मेदारी है कि उसके आधार कार्ड को संभालकर रखे, ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना हो जाए। अगर व्यक्ति अपनी मृत्यु से पहले आधार के जरिए किसी योजना या सब्सिडी का लाभ ले रहा है तो संबंधित विभाग को व्यक्ति की मौत की जानकारी देनी चाहिए। इसके बाद व्यक्ति का नाम योजना से हटा दिया जाएगा। 

अगर किसी की मृत्यु हो गई है तो उस व्यक्ति के आधार का लॉक किया जा सकता है। इसके लिए किसी को एमआधार ऐप या UIDAI वेबसाइट पर जाकर मृतक व्यक्ति के आधार कार्ड को लॉक करना होगा। इससे मृत व्यक्ति के मोबाइल नंबर के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم