इंग्लैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ी आईपीएल-14 के दूसरे चरण का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनके फैसले का समर्थन करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स ने कहा, ‘बेन स्टोक्स ने अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात करने के लिए जबरदस्त साहस दिखाया है। हमारा ध्यान हमेशा अपने सभी खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर रहा है और रहेगा।’
जाइल्स ने आगे कहा, ‘कम से कम परिवार से काफी वक्त तक दूर रहना और वक्त बिताना बेहद चुनौतीपूर्ण है। पिछले 16 महीनों में इस तरह के माहौल में रहने का प्रभाव सभी पर पड़ा है। बेन को तब तक आराम दिया जाएगा, जब तक उन्हें जरूरत होगी। हम भविष्य में उन्हें इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं।’ स्टोक्स के अलावा रॉयल्स को जोस बटलर की भी कमी खलेगी, जो आईपीएल के दूसरे चरण से हट गए हैं क्योंकि वह उसी दौरान अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
إرسال تعليق