इस मौसम में रोज खाएं 1 कीवी, शरीर को इन बीमारियों से लड़ने में मिलेगी मदद

 
बारिश के मौसम में आपको फल सब्जियां खाते वक्त सोचना पड़ता है कि कौन से फल खाएं जिससे स्वास्थ्य को ठीक रखा जाए। आज हम आपको कीवी के फायदे बता रहे हैं। दरअसल, कीवी ऐसा फल है जो आपको पूरे साल मिलता है। आप इसे किसी भी सीजन में खा सकते हैं। बारिश में खासतौर से जब डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियां फैलती हैं तो कीवी आपको कई फायदे देता है। कीवी खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे आप रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित कर लेते हैं। कोरोना से बचने के लिए भी आपकी इम्यूनिटी मजबूत होनी चाहिए। ऐसे में कीवी को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। कीवी खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक ये फल सभी को पसंद आता है। जानते हैं कीवी खाने से आपको क्या फायदे मिलते हैं?


1- कीवी खाने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
 
2- कीवी खाने से त्वचा चमकदार और झुर्रियां दूर हो जाती हैं।

3- पेट की गर्मी और अल्सर जैसी बीमारियों को दूर करने में भी कीवी बहुत उपयोगी फल माना गया है। 

4- कीवी में भरपूर आयरन और फॉलिक एसिड होता है जिससे गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है। 


5- कीवी खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। रोज कीवी खाने से खून में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है। 

6- कीवी जोड़ो के दर्द, हड्डियों के दर्द को दूर करने में भी मददगार है।

Post a Comment

أحدث أقدم