YouTube दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक करते हैं। लेकिन जब वीडियो देखने के दौरान बीच में विज्ञापन आते हैं, तो पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। इस परेशानी का सामना लगभग सभी यूजर्स करते हैं। साथ ही सभी के मन में यह सवाल उठता है कि वीडियो के बीच में आने वाले विज्ञापन को कैसे रोका जाए। तो इसका जवाब यहां मिलेगा। हम आपको एक खास तरीका बताएंगे, जिससे आप यूट्यूब में आने वाले विज्ञापनों को ब्लॉक कर पाएंगे और बिना रुकावट के वीडियो देख सकेंगे....
- यहां Adblocker Extension Chrome सर्च करें।
- आपकी स्क्रीन पर नई विंडो ओपन होगी, जिसमें AdBlock — best ad blocker – Google Chrome दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
- अब एक और विंडो ओपन होगी, जिसमें Add to Chrome का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक फाइल डाउनलोड होगी।
- अब उसे ओपन करें।
- ओपन होने के बाद एक्सटेंशन क्रोम में जाकर जुड़ जाएगा।
- इसके बाद आप बिना रुकावट के यूट्यूब वीडियो देख सकेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप विज्ञापन हटाने के लिए यूट्यूब सब्सक्रिप्शन पैक का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके जरिए आप बिना रुकावट के यूट्यूब वीडियो देख सकेंगे। इसके लिए आपको केवल 129 रुपये का चार्ज प्रति माह देना होगा।



إرسال تعليق