मंगलवार का दिन भगवान बजरंगबली की अराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन हनुमान जी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। कहते हैं कि इनकी अराधना से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और घर-परिवार में सुख समृद्धि आती है। लेकिन ज्योतिष अनुसार कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें इस दिन करने से धन हानि होने की भी संभावना रहती है। जानिए मंगलवार के दिन किन कार्यों को करने से भाग्य में आ सकती है कमी…
1. मंगलवार के दिन किसी भी तरह का उधार लेन-देन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन लिया गया कर्ज चुकता करना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह इस दिन दिया गया धन वापस आने के कम ही आसार रहते हैं।
2. मंगलवार के दिन दाढ़ी बनवाना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मंगल ग्रह कमजोर होता है। जिससे जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
3. मंगलवार को उड़द की दाल का सेवन करने से भी मना किया जाता है। क्योंकि उड़द दाल का संबंध शनि से माना जाता है। अगर मंगलवार के दिन उड़द खाते हैं तो शनि मंगल का संयोग आपकी सेहत के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है।
4. मंगलवार के दिन शृंगार का सामान भी न खरीदने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक संबंधों में दरार आती है।
5. मंगलवार के दिन मांस-मदिरा से भी परहेज करना चाहिए। कहते हैं कि इस दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से आपकी उग्रता में वृद्धि होती है। जिसका बुरा प्रभाव मनुष्य जीवन पर पड़ता है।
6. मंगलवार के दिन बड़े भाई से विवाद करने से मंगल ग्रह कमजोर होता है जिससे दुर्घटना और कष्टों का सामना करना पड़ता है।
7. मंगलवार का दिन सहवास के लिए भी खराब माना जाता है। इसलिए इस दिन इससे परहेज करना चाहिए।



إرسال تعليق