बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। कनाडा से भारत में अपना करियर बनाने आईं नोरा आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। अपने दम पर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। अपने डांस से उन्होंने लाखों करोड़ों का दिल जीता है।
नोरा की तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। उनके द्वारा शेयर की गई फोटोज़ तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। अब नोरा ने एक बार फिर अपने हुस्न की बिजलियां गिराई हैं। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है।
इससे पहले भी नोरा ने अपनी बोल्ड ड्रेस में कई तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वह ग्लैमरस अंदाज पोज़ देती नजर आई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह हिना रहमान का रोल प्ले करेंगी। फिल्म में एक बार वह अपने डांस से हर किसी को मदहोश करने वाली हैं। वहीं, उनकी जबरदस्त एक्टिंग भी देखने को मिलेगी।
फिल्म में उनके अलावा, अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। हाल ही में नोरा ने इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था।
फिल्म को अभिषेक दुधैया डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की कहानी दिखाई जाएगी। ऐसे में फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
إرسال تعليق