कोरोना वायरस से बचाव के लिए भारत इस समय दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चला रहा है। सरकार 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सिनेशन की अनुमति दे चुकी है। इसके लिए सभी लोगों को CoWIN पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। CoWIN पोर्टल पर ही आपको स्लॉट लेना होता है और स्लॉट मिलने पर ही आपको निर्धारित तारीख और समय पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचना होता है।
अब सरकार ने वैक्सीन बुकिंग करवाने के लिए CoWIN पोर्टल पर नयी खूबियां जोड़ दी हैं। इसके साथ ही अब यह प्रक्रिया और भी ज्यादा आसान हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब CoWIN पोर्टल देश में हिंदी के साथ ही पंजाबी, तेलुगू, मराठी, मलयालम, गुजराती, असमिया, बंगाली, कन्नड़, उड़िया जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा।
जैसा कि हमने बताया कि पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए CoWIN पोर्टल ही एक मात्र जरिया है। लेकिन इस पर जानकारी इंग्लिश में ही दी गई थी। जिसके चलते लोगों को इसे समझने में मुश्किलें भी आ रही थीं। बहुत से लोगों को शिकायत थी कि वे स्लॉट बुक नहीं करवा पा रहे थे। ऐसे में इसे हिंदी समेत कई क्षेत्रीय भाषाओं में लॉन्च किया गया है। CoWIN पोर्टल अगले हफ्ते से हिंदी और 14 अलग क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध हो जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें