त्वचा में हो रहे ये बदलाव भी हो सकते हैं कोरोना के लक्षण

 
कोरोना वायरस के दूसरे स्ट्रेन से प्रभावित लोगों में कई अलग तरह के लक्षण सामने आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को डायरिया और त्वचा संबंधी समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। इस बार कई ऐसे लक्षण भी सामने आ रहे हैं, जो पिछले होने वाले कोरोना के लक्षणों से बिल्कुल अलग हैं। इस बार कोरोना वायरस कोरोना वायरस का संक्रमण शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर रहा है। अब कई अध्ययनों में ये बात भी सामने आई है कि सार्स-सीओवी-2 वायरस लोगों की त्वचा में भी संक्रमण पैदा कर रहा है। इसलिए अगर आपकी त्वचा में ये बदलाव हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

नाखून और पैर की उंगलियों में बदलाव


अगर आपके नाखूनों में कोई बदलाव हो रहा है तो ये कोरोना का लक्षण भी हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर नाखूनों पर निशान दिखें या नाखून पर रेखा और पैच दिखें तो ये कोरोना के नए लक्षण भी हो सकते हैं। 

स्किन पर चकत्ते और खुजली


अगर आपकी त्वचा पर चकत्ते हो रहे हैं और इनमें खुजली या दर्द भी हो रहा है तो ये कोरोना का नया लक्षण हो सकता है। कई लोगों को सूजन भी हो रही है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। ये निशान आपके हाथ, पैर, गर्दन के पीछे या पैरों की उंगलियों पर कहीं भी हो सकते हैं। ये भी कोरोना होने का लक्षण है।

होठ सूखना या दाने होना


एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन लोगों को कोरोना संक्रमण होता है उनके होंठ सूख सकते हैं। ऐसे लोगों के होठों पर दाने भी हो सकते हैं। संक्रमित व्यक्तिय के होंठ सूखने, होंठों पर पपड़ी पड़ने जैसी समस्या हो सकती है। कई लोगों के मुंह के अंदर तक ये समस्या हो सकती है। डॉक्टर का कहना है कि अगर आपके होंठों का रंग नीला हो जाए या बहुत सूखापन रहे तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। ऐसे मामले में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم