राजस्थान में कोरोना वायरस ने मचाया हाहाकार, बीते चौबीस घंटे में 18 हजार 231 नए मामले

 
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18231 नए मामले सामने आए, 164 लोगों की मौतें हुईं और 16,930 रिकवर हुए। कुल मामले 7,20,799 हैं। कुल 5,16,306 रिकवर हुए। सक्रिय मामले  1,99,147 हैं। कोरोना से 5,346 की मौत हुई है।


आंकड़ों के अनुसार राज्य में शुक्रवार को इस घातक वायरस से जयपुर में 48, जोधपुर में 20, उदयपुर में 18, कोटा में 9, बीकानेर में 8, अजमेर,अलवर, और पाली में 7-7 मौते हुई हैं। इसके मुताबिक प्रदेश में अब तक कुल 5,346 मरीजों की जान जा चुकी है। राज्य में बीते चौबीस घंटे में 18,231 और संक्रमित मिले है। इसमें राजधानी जयपुर में सबसे अधिक 4902, जोधपुर में 2602, उदयपुर में 1002, गंगानगर में 835,अलवर में 805, भीलवाडा में 778, बीकानेर में 621 नये रोगी शामिल है। इसके अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में इस दोरान 16,930 और मरीज ठीक हुए है।


 इस बीच राजस्थान में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में 10 मई से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया गया है। मंत्रिपरिषद की ओर से गठित 5 सदस्यीय मंत्री समूह ने गुरुवार को अपने सुझाव दे दिए हैं। इन सुझावों पर चर्चा कर गहलोत सरकार ने गुरुवार रात लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। राज्य में 10 मई की सुबह 5 बजे से 24 मई की सुबह 5 बजे तक सख्त लॉकडाउन रहेगा। राज्य में विवाह समारोह 31 मई 2021 के बाद ही आयोजित किए जा सकेंगे। इसके लिए भी राज्य ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। इसका उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم