टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन को कुछ ही समय रह गया है। सभी फ्रेंचाईजियों को खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ने शुरू हो चुके हैं। जिन खिलाड़ियों ने क्वारंटीन पूरा कर लिया है वह ट्रेनिंग सेशन का भी हिस्सा बन रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में 6 हजार रन पूरे कर सकते हैं। आईए आपको बताते हैं कि इस सीजन कौन-से बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं....
विराट कोहली
डेविड वार्नर
क्रिस गेल
यूनिवर्स बॉस के नाम मशहूर क्रिस गेल किसी पहचान की मोहताज नहीं है। गेल का बल्ला अब भी उसी अंदाज में रन बनाता है जैसे वह पहले बनाते आए हैं। लेकिन इस आईपीएल में गेल अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं जिसके पास दूसरा कोई बल्लेबाज नहीं है। क्रिस गेल इस आईपीएल सीजन में 350 छक्के पूरे कर सकते हैं। वह यह रिकॉर्ड बनाने से मात्र एक छक्का दूर हैं।
एबी डीविलियर्स
मिस्टर 360 डिग्री के नाम से जाने जाते एबी डीविलियर्स के लिए भी आईपीएल का यह सीजन खास होने जा रहा है। अपने अक्रामक शॉट्स से सबको प्रभावित करने वाले डीविलियर्स इस आईपीएल में अपने 5 हजार रन पूरे कर सकते हैं। डीविलियर्स का बल्ला आईपीएल के दौरान खूब बोलता है। विराट कोहली के बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी की जान है। डीविलियर्स को आईपीएल में 5 हजार रन पूरे करने के लिए वह 151 रन दूर हैं।
शिखर धवन
दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लिए पिछला सीजन काफी शानदार रहा। उन्होंने पिछले सीजन लगातार 2 शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। लेकिन धवन इस आईपीएल सीजन में भी अपने नाम एक रिकॉर्ड बना सकते हैं। धवन के अब तक आईपीएल में 591 चौके लगा चुके हैं। वह 600 चौके लगाने से महज सिर्फ 9 चौके दूर हैं।






إرسال تعليق