मई में शुरू होगा कोरोना का असली तांडव, अमेरिकी स्टडी का डराने वाला दावा


 देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। हर दिन तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। हर दिन कोरोना के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा ढाई हजार को पार कर गया है। अस्पतालों में बेड की भारी किल्लत है। जहां बेड मिल भी रहे हैं तो ऑक्सीजन की कमी से हाल बेहाल हो रहा है। इसी बीच एक अमेरिकी स्टडी में ऐसा खुलासा हुआ है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस स्टडी में दावा किया गया है कि मई में कोरोना के मामले एक दिन में आठ लाख को पार कर सकते हैं। वहीं इससे पांच हजार लोगों की हर दिन मौत हो सकती है।  दावा किया गया है कि मई के मध्य में कोरोना अपनी पीक पर होगा। 


रिपोर्ट में दावा किया गया कि अप्रैल से लेकर अगस्त के बीच देश में कोरोना से तीन लाख लोगों की मौत हो सकती है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार को टीकाकरण ही कम कर सकती है। आईएचएमई के विशषज्ञों ने स्टडी में चेताया है कि आने वाले हफ्तों में भारत में कोरोना वायरस से बहुत बुरी हालत होने वाली है। इस अध्ययन के लिए विशेषज्ञों ने भारत में संक्रमण और मौतों की वर्तमान दर का आंकलन किया है। 


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मई कि मध्य तक भारत में कोरोना अपनी पीक पर होगा। दावा किया गया है कि 10 मई तक भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5600 तक पहुंच सकती है। वहीं यह भी दावा किया गया है कि 12 अप्रैल से 1 अगस्त के बीच में 3 लाख 29 हजार मौतों का अनुमान लगाया गया है। मई के दूसरे हफ्ते तक देश में एक दिन में मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 8 लाख पार कर जाएगी।  

Post a Comment

أحدث أقدم