गुलाबी शर्ट में स्विमिंग पूल के पास बैठीं नजर आईं आमिर खान की बेटी, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल


 बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान ने चाहे इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं किया लेकिन उन्हें लाइमलाइट में रहना अच्छे से आता है। आइरा सोशल मीडिया पर काफी बिंदास हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आइरा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बिकीनी के साथ शर्ट में नजर आ रही हैं। तस्वीर की बात करें तो पहली फोटो में आइरा स्विमिंग पूल के किनारे बच्चों वाली कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं।


वह अपना एक पैर को पूल में डाल रिलेक्स कर रही हैं। वहीं दूसरी फ्रंट तस्वीर है जिसमें वह ऑरेंज बिकीनी के साथ शर्ट में नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। आइरा की इन तस्वीरों पर लोगों को अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कोई उन्हें बेशर्म बता रहा है तो कोई उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर रह है।


आइरा तस्वीरों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह इन दिनों पापा आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखारे को डेट कर रही हैं।  आइरा अक्सर नुपुर संग अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस साल वैलंटाइंस डे पर दोनों ने अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया था।

Post a Comment

أحدث أقدم