मेष राशिफल :-कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयगी। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ राशिफल :-मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे।
मिथुन राशिफल :-विरोधी सक्रीय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैंसले ले सकते हैं।
कर्क राशिफल :-नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। कार्यस्थल पर कर्मचगरियों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे।।
सिंह राशिफल :-स्वास्थ पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधो में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों मे रूचि बढेगी।नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
कन्या राशिफल :-व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा।
तुला राशिफल :-कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। सामाजिक कार्यो में समिलित होंगे। व्यापारिक यात्रा हो सकती है ।
वृश्चिक राशिफल :-व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।
धनु राशिफल :-आज का दिन आप के लिए शुभ है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
मकर राशिफल :-पुराने मामले सुलझ सकते हैं। अचानक धन लाभ संभव। लेकिन ध्यान रहें आपमें से कुछ को उनके अपने धोखा दे सकते हैं, अतः सतर्क रहें। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव।
कुंभ राशिफल :-मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। औरो की देखा देखि करने से बचें।
मीन राशिफल :- कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।मकान सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

إرسال تعليق