अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं मिताली राज


दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को भारतीय महिला वनडे टीम कप्तान मिताली राज को उनके 10000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के उपलक्ष में बधाई दी है। मिताली राज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में यह माइलस्टोन हासिल किया है। यह मुकाबला लखनऊ में इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। अपने 212वें वनडे मैच में खेलते हुए मिताली ने 36 रनों की पारी खेली और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह ऐसी पहली महिला बन गई हैं जिन्होंने भारत की ओर से यह उपलब्धि हासिल की है जबकि वह पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसी केवल दूसरी महिला है। इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स पहली ऐसी महिला थी जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी।वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 10273 रन बनाकर अग्रणी रन स्कोरर के तौर पर मौजूद हैं।


सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए कहा मिताली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रन पूरा करने की दिल से बधाइयां दी। यह एक जबरदस्त उपलब्धि है आप इतनी ही मजबूती से आगे बढ़ती रहें। इसके अलावा भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी सचिन तेंदुलकर का साथ देते हुए मिताली को उनके अचीवमेंट पर बधाई दी है।" जाफर ट्विटर पर लिखते हैं, "मिताली राज को इस जबरदस्त उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाइयां। यह आपके फिटनेस स्किल और समर्पण का जबरदस्त उदाहरण है।"


इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से भी मिताली राज के लिए ट्वीट हुआ है जहां पर उनको चैंपियन क्रिकेटर कहा गया है। मुंबई इंडियंस ने बधाई दी है और उनको भारत की ऐसी पहली महिला बनने के लिए काफी सराहा है। आईपीएल की एक और टीम पंजाब किंग्स ने कहा है कि मिताली राज ने 1999 से अभी तक हमको गर्व का अनुभव करवाया है और वे 10 हजार रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला है। राजस्थान रॉयल्स ने एक फोटो को पोस्ट किया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मिताली राज को एक बेहतरीन चैंपियन बनाती है और कहती है कि वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाली केवल दूसरी महिला खिलाड़ी हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم