अगर आपने स्नातक किया है और बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, बिहार राज्य को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने बैंक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 09 मार्च 2021 से शुरु हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च 2021 है।
संस्था और बैंक का नाम- इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (IBPS)/बिहार राज्य को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड।
पद नाम- बैंक असिस्टेंट
शैक्षणिक योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।
आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 01 जनवरी 2021 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क- सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 550/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
पदों की संख्या- पदों की कुल संख्या 200 है।
आवेदन शुरु होने की तिथि- 09 मार्च 2021
आवेदन करने की आखिरी तिथि- 25 मार्च 2021
कैसे करें आवेदन- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/bscbdcbfeb21/ पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।

إرسال تعليق