बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस आए दिन अपनी खूबसूरती और अदाओं के कारण लोगों का ध्यान खींचती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करके हंगामा मचा दिया है। उन्होंने बीती रात एक टॉपलेस तस्वीर शेयर की है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर को देखकर जैकलीन फर्नाडिस के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
इस मोनोक्रोम इंस्टाग्राम फोटो की बात करें तो इसमें, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस सोफे पर शर्टलेस लेटी हुई हैं, जिसमें उनकी एक आंख बालों से ढकी हुई है। इस तस्वीर में उन्होंने स्मोकी आई मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया है।
जैकलिन फर्नांडीज बीते दिनों जैसलमेर में आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग खत्म करने बाद मुंबई वापस पहुंची हैं। वह एक्शन कॉमेडी में अक्षय कुमार और कृति सैनन के साथ पर्दे पर दिखेंगी।



एक टिप्पणी भेजें