कोरोना वायरस के मामले में भारत को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचा ब्राजील


 ब्राजील वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पहुंच गया है। इससे पहले भारत दूसरे पायदान पर था। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान covid-19 के 85,663 नए मामले दर्ज किए गए और इससे साथ ही इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 11,439,250 हो गई। वहीं देश में इस महामारी से अब तक 2.75 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका पहले नंबर है, जहां अब तक 2.93 करोड़ लोग इसकी चपेट में आए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर भारत में इससे 11,359,048 प्रभावित हुए हैं। अमेरिका, ब्राजील और भारत के बाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल चौथे स्थान पर रूस है। रूस में कोरोना वायरस से 43.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 89,701 लोगों की मौत हो चुकी है।


वहीं पूरे विश्व की बात करें तो कोरोना वायरस के संक्रमण से विश्व में एक दिन में 10 हजार से अधिक की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 26.38 लाख से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना वायरस से बीते दिन में पांच लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए। इसके साथ ही विश्व में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 90 लाख 23 हजार 857 हो गई है जबकि 26 लाख 38 हजार 887 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

Post a Comment

और नया पुराने