समंदर किनारे मौनी रॉय का दिखा ग्लैमरस लुक, दिलकश फोटोज वायरल


 एक्ट्रेस मौनी रॉय जानी-मानी अभिनेत्री में से एक हैं। वह अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए वह लोगों से भी कनेक्टेड रहती हैं। एक्ट्रेस अपना हर पल साझा करती नजर आती हैं। मौनी रॉय की सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल भी होती है।


मौनी ने हाल ही में अपनी कई दिलकश फोटोज शेयर की है जो जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का पोज देखने लायक है। 


मौनी ने काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपना बड़ा नाम बना लिया है। मौनी की लेटेस्ट फोटोज में देखा जा सकता है कि वह beach पर कैसे एंज्वॉय कर रही हैं। 


मौनी रॉय के वर्क फ्रंट कि बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अहम किरदार प्ले करेंगे। इससे पहले उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' रिलीज हुई थी, जिसमें उनको काफी पसंद किया गया था। 


एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से फिल्मी दुनिया में शुरुआत की थी। मौनी ने फिल्म मेड इन चाइना में भी बेहतरीन भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव नजर आए थे।

Post a Comment

أحدث أقدم