'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की इन बिकिनी फोटो ने लूटा फैंस का दिल, देखें

 
‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला आजकल काफी सुर्खियों में हैं। उनका नाम इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ रहा है। जिनमें पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ भी शामिल हैं। मगर शो में खतरनाक स्टंट करने से पहले एक्ट्रेस इन दिनों छुट्टियां इंजाय कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक बिकिनी में फोटोज पोस्ट की हैं।


शेफाली का ये बोल्ड अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वो उनकी तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। साथ ही वे अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट्स के जरिए बता रहे हैं। एक्ट्रेस के इस हॉट लुक को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें। कुछ यूजर्स के लिए शेफाली एक परफेक्ट गर्ल हैं तो वहीं कुछ लोग उनकी टोन्ड बॉडी की तारीफ कर रहे हैं।


शेफाली जरीवाला आजकल बिल्कुल चिल मूड में हैं। वह अपने पति पराग त्यागी  के साथ मालदीव में हॉलिडे इंजाय कर रही हैं। वो लगातार वेकेशन्स की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर रही हैं। जिससे उनके फैंस काफी इंगेज हैं। शेफाली ने बिकिनी के साथ सनग्लासेस भी पहने हैं। जो उनके लुक को और इंहेंस कर रहे हैं।


शेफाली आखिरी बार ‘बिग बॉस 13’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कोई शो नहीं किया। ऐसे में खबर आ रही थी कि वो जल्द ही ‘भाबीजी घर पर हैं’ में सौम्या टंडन को रिप्लेस करती नजर आएंगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अभी उनके खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में शामिल होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली का नाम बतौर कंटेस्टेंट फाइनल हो चुका है। वह जल्द ही इसमें नजर आएंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم