सारा अली खान ने ऑरेंज बिकीनी में कराया फोटोशूट, तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग



बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान जितना फिल्मों में एक्टिव रहती हैं, उतना ही वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाती देखी जाती हैं। सारा अली खान मौका मिलते ही अपना मी टाइम एन्जॉय करने वेकेशन पर निकल जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी मां अमृता सिंह के साथ जयपुर पहुंची थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस बीच किनारे बिकिनी पहनकर अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाती देखी जा रही हैं।


सारा अली खान ने बुधवार शाम को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस और सिजलिंग तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सारा का नेवर सीन बिफोर हॉट अवतार देखने को मिल रहा है। ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने एक्ट्रेस बोल्ड पोज दे रही हैं। साथ ही सारा को धूप का आनंद उठाते भी देखा जा सकता है। उन्होंने अपने अकाउंट से दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिनमें से एक में वो बीच किनारे खड़ी देखी जा रही हैं। तो वहीं दूसरी में उन्हें ब्रिज पर बैठे देखा जा रहा है। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस के पास जूस भी रखा हुआ है।


सारा अली खान की बोल्ड तस्वीरों के साथ उनका कैप्शन भी फैंस को काफी नया और दिलचस्प लग रहा है। ग्लैमरस तस्वीरों को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा है,'विटामिन सी का डेली डोज' #Vitaminc #Vitaminsea। इन तस्वीरों में सारा अली खान ने ऑरेंज कलर की बिकिनी में अपनी फिट बॉडी को बखूबी फ्लॉन्ट किया है। साथ ही एक्ट्रेस की आंखों में लगा काजल और न्यूड लिपस्टिक के साथ उनकी बीच ज्वैलरी उनकी बोल्डनेस को और भी ज्यादा बढ़ा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने