जॉन अब्राहम ने शेयर की न्यूड तस्वीर, फैंस बोले 'भाई कपड़े कहां हैं'


 एक्शन हीरो और हैंडस्म हंक जॉन अब्राहम हमेशा अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करते रहते हैं। जॉन की स्मार्टनेस की लड़कियां बेहद दीवानी हैं। एक्टर भी फिट बॉडी और बोल्ड अंदाज से अपना इम्प्रेशन जमाना अच्छे से जानते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक न्यूड फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

ये तस्वीर जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,'Waiting for wardrobe'. इस तस्वीर में जॉन बिना कपड़ों के सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं, उन्होंने सिर्फ एक तकिए की मदद से खुद को ढका हुआ है। तकिए पर हाथ रखे हुए एक्टर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। जॉन की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचाकर रख दिया है और इस पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

काम की बात करें तो जॉन अब्राहम जल्द भी फिल्म मुंबई सागा में नजर आएंगे। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें एक्टर के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें इस फिल्म में एक्टर गैंगस्टर का रोल निभाएंगी। इस फिल्म में जॉन के साथ एक्टर इमरान हाशमी भी नजर आएंगे।

Post a Comment

और नया पुराने