महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना महामारी की रफ्तार, सामने आए इतने नए मामले


 देश में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र पर एक बार फिर लॉकडाउन का खतरा मंडराने लगा है। गुरुवार को राज्य में कोरोना के रिकॉर्ड 14317 नए मामले सामने आए। वहीं राजधानी मुंबई में आंकड़ा 1500 पार कर गया। ऐसे में राज्य में फिर से लॉकडाउन की आशंका बढ़ती जा रही है। खुद सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह अगले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ इलाके में लॉकडाउन लगाने पर फैसला कर सकते हैं।


इस बीच औरंगाबाद में रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक लिमिटेड लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसके साथ ही शनिवार और रविवार को पूरा लॉक डाउन रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल तक यह सीमित लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। वहीं नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है, केवल आवश्यक सेवाओं की ही अनुमति दी गई है।


वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से लगातार कोविड-19 के ज्यादा मामले आ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में देश में सामने आए कुल मामलों में इन छह राज्यों की हिस्सेदारी 85।91 प्रतिशत रही। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 22,854 मामले आये। इससे पहले केंद्र सरकार का कहा था कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने का कारण महामारी के प्रति लोगों की कम जागरूकता और डर की कमी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने उच्च स्तरीय टीमें भेजी हैं। ये टीमें कोरोना से जुड़ी निगरानी में राज्य सरकार की मदद करेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم