इस बीच औरंगाबाद में रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक लिमिटेड लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसके साथ ही शनिवार और रविवार को पूरा लॉक डाउन रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल तक यह सीमित लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। वहीं नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है, केवल आवश्यक सेवाओं की ही अनुमति दी गई है।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से लगातार कोविड-19 के ज्यादा मामले आ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में देश में सामने आए कुल मामलों में इन छह राज्यों की हिस्सेदारी 85।91 प्रतिशत रही। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 22,854 मामले आये। इससे पहले केंद्र सरकार का कहा था कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने का कारण महामारी के प्रति लोगों की कम जागरूकता और डर की कमी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने उच्च स्तरीय टीमें भेजी हैं। ये टीमें कोरोना से जुड़ी निगरानी में राज्य सरकार की मदद करेगी।



एक टिप्पणी भेजें