अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक हैं तो यह खबर सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदान ने कस्टमर्स की सुविधा का ख्याल रखते हुए WhatsApp बैंकिंग की शुरुआत कर दी है। अब आप बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े सारे कामकाज घर पर रहते हुए ही निपटा सकते हैं।
ग्राहक इस सुविधा के जरिए घर बैठे अकाउंट बैलेंस और स्टेट्स भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक के द्वारा व्हाट्सऐप पर मिनी स्टेटमेंट, चेक स्टेटस और चेक बुक रिक्वेस्ट भेजा सकता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ग्राहकों के द्वारा अपने फोन में 8433 888 777 नंबर को सुरक्षित करके WhatsApp बैंकिंग का फायदा उठाया जा सकता है। बैंक के ग्राहक तो इस सुविधा का फायदा उठा ही सकते हैं, इसके अलावा जो लोग बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक नहीं हैं वे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि ऐसे लोग बैंक के प्रोडक्ट, ATM, सर्विस, ऑफर्स और ब्रांच लोकेशन के बारे में ही जानकारी हासिल कर सकेंगे।
बैंक ऑफ बड़ौदा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ए के खुराना का कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा नई टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि WhatsApp बैंकिंग के जरिए ग्राहकों को घर बैठे बैंकिंग से जुड़ी जरूरतें पूरी की जा सकेंगी।
ग्राहकों को सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में 8433 888 777 नंबर को सुरक्षित करना है। इस प्रक्रिया के बाद ग्राहक को WhatsApp का उपयोग करते हुए इस नंबर के ऊपर HI लिखकर मैसेज भेजना होगा। ग्राहकों को WhatsApp जरिए बैंकिंग सेवाएं सभी दिन और चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी।
एक टिप्पणी भेजें