बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों गोवा में अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में आए दिन मलाइका अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने स्विमिंग पूल के अंदर अपनी योगा करती हुई एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने कैप्शन भी दिया है जो फिटनेस के दीवानों को बहुत पसंद आएगा।

45 की उम्र में भी 25 सी दिखने वाली मलाइका की खूबसूरती और फिट बॉडी का राज योगा ही है। मलाइका अपनी बॉडी का पूरा ख्याल रखती हैं और अक्सर अपने फिटनेस वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वो पूल के अंदर योगा पोज देती नजर आ रही हैं।
मलाइका पूल में एक पैर पर खड़ी है और दूसरे पैर को उन्होंने ऊपर उठाकर अपने हाथ से पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा कि, 'आइए एक नए साल के लिए हमारे वर्कआउट और योग रुटीन को किक स्टार्ट करें'। फैंस को मलाइका का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वो उनकी तस्वीर पर काफी कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि मलाइका इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और बहन अमृता अरोड़ा के साथ छुट्टियां मना रही हैं। उनकी मस्ती करती तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रही हैं। हालांकि वेकेशन के समय में भी मलाइका ने अपने योग और एक्सरसाइज का साथ नहीं छोड़ा है और जमकर वर्कआउट भी कर रही हैं।
एक टिप्पणी भेजें