ब्लैक ड्रेस में सुरभि चंदना ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरों ने ढाया कहर


टीवी की नागिन सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की हैं।


 इन तस्वीरों में सुरभि चंदना ब्लैक कलर के आउटफिट में अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं।


एक्ट्रेस सुरभि चंदना की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं औऱ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सुरभि चंदना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बॉम्ब गिराते हुए।"


बता दें कि टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने जी टीवी के शो 'कुबूल है' में हया के किरदार से लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद वह स्टार के पॉपुलर शो 'इश्कबाज' में दिखाई दीं, जिसमें उनके किरदार ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 


इसके बाद वह 'इश्कबाज' से ही जुड़े सीरियल 'दिल बोले ओबेरॉय' में भी दिखाई दी थीं। इसके अलावा सुरभि चंदना ने स्टार प्लस पर आने वाले शो 'संजीवनी' में भी मुख्य भूमिका अदा की थी। इन दिनों सुरभि चंदना कलर्स टीवी के मशहूर शो 'नागिन 5' में मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रही हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने