अक्सर आपने सुना होगा कि जब भी शरीर को तंदुरुस्त रखने की बात आती हैं तो कहा जाता है कि डाइट में ड्राई फ्रट्स को जरूर शामिल करें। बादाम, अखरोट व काजू इन सबके फायदे तो आप जानते ही हैं। लेकिन क्या आप मखानों के फायदों के बारे में जानते हैं? मखाने सूखे मेवो में आता है जो की एक हल्के स्नेक्स में शामिल है। इसका सेवन नियमित तौर किया जाये तो सेहत को अनगिनत फायदे मिलते है। वैसे तो सारे सूखे मेवे पोष्टिक होते है जिनके सेवन से शरीर को फायदा मिलता है। आइए जानते हैं कि मखाना खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
- अगर आपको कब्ज की परेशानी है, तो यह समस्या मखाने के सेवन से दूर हो सकती है। मखानों में फाइबर होता है, जो पेट साफ रखने में मदद करता है।
- यदि आपको मखाना खाना पसंद है तो यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत गुणकारी है, क्योंकि इसके सेवन से बढ़ती उम्र की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
- डाईबिटिज़ रोगियों को रोज़ मखाने के चार दानों का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। धीरे-धीरे शुगर रोग भी खत्म हो जाता है।
- मखाने के सेवन से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती है। नींद न आने की समस्या के लिए यह बहुत फायदेमंद है। यदि आपको नींद नहीं आती है तो रात में सोने से पहले मखाना दूध के साथ लेने पर नींद न आने की समस्या कम हो जाती है।
- मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। मखाना खाने से जोड़ों के दर्द से फायदा मिलता है। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या है तो मखाने का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है।



إرسال تعليق